नीमच। जिल के सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद के पास शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक मासूम बालक सहित चार लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरा से शांतिबाई पति गना नाथ कालबेलिया (25) अपने माइके गोविंदपुरा से अपने ससुराल ग्राम तुरकिया अपने रिश्तेदार राधेश्याम पिता अंबानाथ कालबेलिया और रेशम बाई पति रतन नाथ कालबेलिया के साथ बाइक पर आ रही थी। इसी दौरान थड़ोद गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने शांतिबाई, राधेश्याम, रेशम बाई और 1 वर्षीय मासूम को रौंद दिया।
हादसे में शांतिबाई पति गना नाथ कालबेलिया की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को सिंगोली अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर इतेश व्यास और डॉक्टर राहुल यादव ने शांतिबाई को मृत घोषित किया। वहीं गंभीर रूप से घायल राधेश्याम, रेशम बाई, नीतीश पिता रतन (1) और राजू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव मॉर्च्युरी में रखवाया, जिसका आज सुबह पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया।