नीमच। धोखाधड़ी कर फर्जी रजिस्ट्री करवाकर करोड़ों रूपए ऐंठने वाले गिरोह के मुखिया बंशी पिता सद्दा बंजारा निवासी सावनकुंड को आज शनिवार शाम को मनासा थाना पुलिस मय बल के साथ पकड़ने गई थी, बंशी बंजारा लम्बे समय से फरार है। जेसे ही उसे पुलिस ने गाड़ी में बैठाया तो पुलिस पार्टी पर उसके परिजनों और अन्य बदमाशों ने लठ और तलवार से हमला कर उसे छुडा लिया। हमले में अनिल सराह पुलिसकर्मी का सिर फुट गया। हमले में बंशी के पिता सद्दा बंजारा, भाई भुवान बंजारा, किशन पिता सद्दा, मनोहर पिता गब्बा बंजारा, प्रहलाद बंजारा, बंशी की पत्नी सनता बंजारा सहित अन्य लोग शामिल है। पुलिस प्राण घातक हमला करने वालो की धर पकड़ में जुट गई है।