BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 12:11 pm
BIG NEWS : जिले का रतन सोनी हत्याकांड और पुलिस पर पथराव की घटना, जब वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी तो उड़ी खाकी की नींद, फिर जैसे ही दी यहां दबिश..., हत्थे चढ़े इकबाल, अल्ताफ व मोहम्मद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दो साल पहले शहर चित्तौड़गढ़ में हुए रतन सोनी हत्याकांड मामले में पुलिस जाप्ता पर पथराव कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में तीन वांछित अपराधियों को कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। तीनों आरोपियों को टॉप टेन वांछित अपराधियों में चयनित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वर्ष 2022 में 31 मई को शहर चित्तौडगढ में हुये रतन सोनी हत्याकाण्ड के दुसरे दिन लौहार मोहल्ला चित्तौडगढ में कानुन व्यवस्था डयुटी कर रहे पुलिस जाप्ता पर कुछ लोगो द्वारा पथराव कर पुलिस जाप्ता पर जानवेला हमला किया व राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। जिस पर थाना कोतवाली चित्तौडगढ पर चित्तौड़गढ़ के लौहार मोहल्ला निवासी इकबाल, अल्ताफ हुसैन व मोहम्मद शब्बीर छीपा एवं अन्य के विरूद्ध नामजद प्रकरण दर्ज किया गया था।

प्रकरण में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए एएसपी परबतसिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी संजीव स्वामी के निर्देशन में उक्त वांछित अपराधियों को थाना कोतवाली चित्तौडगढ के टॉप 10 वांछित अपराधियों में चयन किया जाकर वांछित मुल्जिमानो की तलाश की जाकर तीनों आरोपियों चित्तौड़गढ़ के लौहार मोहल्ला निवासी इकबाल पुत्र गुलाम मोहम्मद, अल्ताफ हुसैन पुत्र अहमद हुसैन व मोहम्मद शब्बीर छीपा पुत्र अल्लानुर छिपा को गिरफतार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्यवाही करने वाली टीम-
सजीव स्वामी पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली चित्तौडगढ, 2. देवीलाल सउनि, 3. प्रहलादसिंह सउनि, 4. भूपेन्द्रसिंह कानि., 5. धर्मेन्द्रसिंह कानि.।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE