BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 1:41 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मोकड़ी और दो सगे भाई, जब कार से हुए रवाना तो बीच रास्ते में हो गया तेज रफ्तार काल से सामना, दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिवार व गांव में पसरा मातम, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। महाराष्ट्र के ओरंगाबाद हाइवे बायपास पर सोमवार शाम को एक सड़क हादसे में मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोकड़ी निवासी दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शवों को मारुति ईको गाड़ी की बॉडी काटकर निकालना पड़ा। 

मंगलवार को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम 5 बजे करीब हुआ। जब गोविंद पिता शिवलाल गरासिया उम्र 28 व अर्जुन पिता शिवलाल गरासिया उम्र 25 वर्ष निवासी मोकडी थाना मनासा मारुति इक्को से अगरबत्ती बेचने जा रहे थे। तभी ओरंगाबाद बायपास हाइवे पर सामने से एक ट्राले ने उनकी मारुति ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा और दोनों भाईयों के शव को स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना स्थल से 300 किलोमीटर आगे रखकर अगरबत्ती बेचने का कार्य कर रहे विक्रम गरासिया मृतकों का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा। मंगलवार दोपहर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों भाईयो के शव का पोस्टमार्टम करवाया व परिजनो के सुपूर्द किया। आपको बता दें कि दोनों भाई मोकड़ी से करीब 636 किलोमीटर दूर रहकर अगरबत्ती बेचने का कार्य कर रहे थे। अचानक हुए हादसे से परिजन सहित गांव में शोक की लहर छा गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE