BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2024, 11:47 am
BIG NEWS : नयागांव चौकी पुलिस और तीन आरोपी, जब पहुंचे यहां तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे बदमाश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव रामपालसिंह राठौर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 336 क्वार्टर अॅग्रेजी व देशी शराब व एक सिल्वर कलर का कोमाकी कम्पनी का ई-स्कूटर तथा बजाज कम्पनी की सीटी-100 मोटर सायकल क्रमांक आरजे 09 बीएस-4067 सहित तीन आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.05.2024 को मुखबिर सूचना पर अवैध शराब की धरपकड व नाकाबंदी हेतु चौनपुरा रोड रेल्वे फाटक के पास नयागॉव पर दो व्यक्ति ग्राम कोटडी कलॉ तहसील निम्बाहेडा से नयागॉव रेल्वे पटरी के पास से एक लाल कलर की बजाज कम्पनी की सीटी-100 मोटर सायकल क्रमांक आरजे 09 बीएस-4067 से आ रहा है जिसके आगे आगे पायलेंिटंग करते हुए एक सिल्वर कलर का कोमाकी कम्पनी का ई-स्कूटर भी चल रहा है बजाज कम्पनी मोटर सायकल पर दो व्यक्ति जिनके पास तीन प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए है जिसमें राजस्थान की अवैध शराब है जोे निम्बाहेडा राजस्थान से नयागॉव तरफ आने वाले है को आते दिखे जिनको रोका तीनों प्लास्टिक के कट्टों में कुल 336 क्वार्टर कुल 60 लीटर 480 मीली अॅग्रेजी व देशी शराब व एक लाल कलर की बजाज कम्पनी की सीटी-100 मोटर सायकल क्रमांक आरजे 09 बीएस-4067 व एक सिल्वर कलर का कोमाकी कम्पनी का ई-स्कूटर जप्त कर आरोपी  1 सुनिल प्रजापत पिता सुरेश  उम्र 22 वर्ष नि. ग्राम कोटडी कलॉ तह0 निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ (राज0), 2 अरूण पिता औंकारलाल प्रजापत उम्र 28 वर्ष नि. ग्राम कोटडी कलॉ तह0 निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ (राज0), 3. चालक श्रवण मीणा पिता प्रेमचन्द उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम कोटडी कलॉ तह0 निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ (राज0) का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय पाया जाने से विधिवत् गिरफतार किया गया व अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है

सराहनीय भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE