कुकडेश्वर। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी मनासा विमलेश उइके के द्वारा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा गुण्डा बदमाश तत्वों एवं जिलाबदर को चेक कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के गाँव तलाउ के जिलाबदर आदेश से आदेशित आरोपी राहुल पिता बाबुलाल बंजारा उम्र 23 साल नि तलाउ को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द 14, 15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 व 188 भादवि की धाराओं मे अपराध पंजीबध्द किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण थाना कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में दिनांक 29.05.2024 की रात्री में थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्रांतर्गत गुण्डों, बदमाश व जिलाबदर चौकिंग के दौरान जिला दण्डाधिकारी नीमच के जिलाबदर आदेश क्र पृ.क्र. 142/आरटीसी/ 2024 नीमच दि. 23.04.2024 में जिला नीमच, मंदसौर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, आगरमालवा जिलों की राजस्व सीमा से आदेश तामिली दिनांक से तीन माह तक बाहर चले जाने के आदेश से आदेशित आरोपी राहुल पिता बाबुलाल बंजारा उम्र 23 साल नि तलाउको कुण्डालिया तलाउ रोड बंजारा बस्ती कच्चा रास्ते के पास तलाउ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध की कोटि में आने से आरोपी के विरुध्द थाना कुकडेश्वर पर अपराध क्रमांक 176/ 29.05.2024 धारा 14,15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 व 188 भादवि की धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
सराहनीय कार्य -
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस परिवार कुकड़ेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।