पिपलिया मंडी। नगर के गायत्री शक्तिपीठ क्षेत्र में एक 26 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालिका के इस कदम से परिजनों में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री शक्तिपीठ क्षेत्र में बंद कमरे में 26 वर्षीय आशा पिता मोहनलाल मेघवाल ने बुधवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिजन मौके पर नहीं थे। सूचना मिलते ही 100 डायल मौके पहुंची और बालिका को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत बालिका को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।