मंदसौर। जिले की वायडी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपियों पर जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद ये क्षेत्र से अवैध शराब लेकर निकल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर शराब को जब्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा अपराध एवं पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे जिला बदर अनावेदको को समय समय पर चेक करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे दिनांक 29.05.24 को उनि अभिषेक बौरासी ,उनि विनय बुंदेला को मुखबिर सुचना मिली की जिला बदर आरोपी भुरु उर्फ भुरा पिता एहमद मथारिया उम्र 34 साल निवासी मुल्तानपुरा, आशिक पिता इब्राहीम कोड़ा उम्र 38 साल निवासी मुल्तानपुरा को देवडुंगरी माताजी तिराहा आम रोड़ से जाने वाले है।
सूचना विश्वसनीय होने से सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उनि अभिषेक बौरासी , उनि विनय बुंदेला, सउनि प्रदीप मिश्रा मय हमराह फोर्स की मदद से जिला बदर आरोपी भुरु उर्फ भुरा पिता एहमद मथारिया उम्र 34 साल निवासी मुल्तानपुरा, आशिक पिता इब्राहीम कोड़ा उम्र 38 साल निवासी मुल्तानपुरा को देवडुंगरी माताजी तीराहा आम रोड से राहगीर पंचान व फोर्स की मदद से गिरफ्तार कर उनसे 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब जप्त की गई व आरोपीयों के विरुध्द दण्डाधिकारी मन्दसौर प्रकरण क्रमांक प्रकरण क्रमांक 101/जिलाबदर/2024 आदेश दिनांक 30.04.2024 तथा प्रकरण क्रमांक 94/जिलाबदर/2024 आदेश दिनांक 30.04.2024 की अवहेलना के संबंध मे अप.क्र. 184/2024 धारा 49-ए आबकारी एक्ट व 14,15 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपीगणों को न्यायालय मे पेश किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपी-
- भुरु उर्फ भुरा पिता एहमद मथारिया उम्र 34 साल निवासी मुल्तानपुरा
- आशिक पिता इब्राहीम कोड़ा उम्र 38 साल निवासी मुल्तानपुरा
जप्तशुदा मश्रुका-
01. दो नीले रंग की प्लास्टिक की केन में प्रत्येक में 30-30 लीटर कुल 60/- लीटर हाथभट्टी से बनी महुए की कच्ची देशी जहरीली शराब किमती 6000/- रुपये एवं एक टीवीएस अपाचे मो.सा. क्र. एमपी 14 जेडडी 7599 किमती 60000/- रुपये।
सराहनीय कार्य-
निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया एवं थाना वायडी नगर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।