BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2024, 6:19 pm
BIG NEWS : थाना कालुखेड़ा पुलिस और ये हत्याकाण्ड, जब आरोपियांे ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर 24 घण्टंे में कुछ ऐसा की चढ़े हत्थे, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम कंसेर निवासी मांगीलाल पिता मेघाजी जाट उम्र 70 साल के साथ ग्राम कंसेर निवासी ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायणदास बैरागी, एवम दशरथ पिता जानकीदास बैरागी द्वारा मारपीट की गई थी। ईश्वर दास बैरागी को यह शंका थी की एक दिन पूर्व उसकी बहन को भागने में ग्राम के बंटी पिता मांगीलाल जाट, एवम मांगीलाल पिता मेघाजी जाट का हाथ है। इसी रंजिश के कारण ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायणदास बैरागी, एवम दशरथ पिता जानकीदास बैरागी द्वारा मांगीलाल पिता मेघाजी जाट उम्र 70 साल निवासी कंसेर के साथ चाकु, हॉकी व लात घुसो से मारपीट की गई। मांगीलाल जाट को गंभीर चोटे आने के कारण सीएच जावरा में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल मांगीलाल जाट को सीएच जावरा से मेडिकल कालेज रतलाम रेफर किया गया। फरियादी मोहन पिता मांगीलाल जाट की रिपोर्ट से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक-  85/29.05.2024 धारा 307,341,294, 506,34 भादवि का पंजीबध्द किया गया था। घायल मांगीलाल जाट की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज, रतलाम में मृत्यु हो जाने से मर्ग कायम कर उक्त अपराध में धारा 302 भादवि का इजाफा कर विवेचना में लिया गया ।


पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही 
पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश खाका के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा दुर्गेश आर्माे के नेतृत्व में थाना कालुखेड़ा एवम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियो की शीघ्र पतारसी करते हुवे घटना के 24 घन्टे के अन्दर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपीगण-
1. दशरथ दास पिता जानकीदास बैरागी उम्र 34 साल निवासी भाटखेड़ी जिला रतलाम म.प्र., 
2. दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायण दास बैरागी उम्र 24 साल निवासी कंसेर जिला रतलाम म.प्र., 
3. ईश्वरदास उर्फ राजु पिता विष्णुदास बैरागी उम्र 33 साल निवासी कंसेर जिला रतलाम म.प्र.

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक संतोष चौरसिया, सउनि.मो.युनुस खान, सउनि.गलसिंह भवेल, प्र.आर.237 विजय मीणा, आर.1175 रोहित दसोरिया,आर.337 सावरिया पाटीदार, आर.994 अनिल रावत, आर.996 श्याम पंडया, आर.65 कमलेश बुनकर, आर.1030 नरेन्द्र डाभी, म.आर.481 माधुरी, सायबर सेल आर.218 विपुल भावसार, आर.1153 राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE