BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2024, 7:48 pm
BIG NEWS : राजस्थान का निम्बाहेड़ा क्षेत्र और 15 दिन पुरानी वारदात, जब फरार हुआ अपराधी तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही अधिकारियों को मिले आदेश तो हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई, हत्थे चढ़ा बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर निम्बाहेड़ा से 15 दिन पूर्व चोरी गई एक मोटर साईकिल के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी 11 आपराधिक मामलों में लिप्त हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर निम्बाहेड़ा के रमेश नगर से गत 16 मई को कृष्ण प्रकाश मेनारिया के घर से उसकी मोटर साईकिल चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। एएसपी परबत सिह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक  द्वारा अनुसंधान अधिकारी ओमप्रकाश मेनारिया स.उ.नि. के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 

टीम द्वारा कस्बा निम्बाहेडा मे लगे सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जाच करने पर एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल को ले जाते हुए नजर आया। जिस पर विभिन्न सोशल मिडिया पर फोटो भेजे जाकर पहचान करवाई गई तो उक्त मोटर साईकिल चोरी राजसमन्द जिले के तकिया चौक केलवाडा थाना केलवाडा निवासी 38 वर्षीय ईमरान खान पुत्र मुबारिक द्वारा चोरी करना ज्ञात आया। आरोपी ईमरान को काफी तलाश के बाद गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। जिससे उक्त प्रकरण मे चुराई हुई मोटर साईकिल को बरामद की गई। आरोपी ईमरान आदतन अपराधी होकर उसके खिलाफ पुर्व मे कुल 11 प्रकरण दर्ज है । आरोपी द्वारा कस्बा निम्बाहेडा बापु बस्ती से एक माह पुर्व एक मोटर साईकिल तथा उदयपुर से तीन मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया है। 

पुलिस टीम थाना कोतवाली निम्बाहेडा-
एएसआई ओमप्रकाश मेनारिया, हैड कानि. हरविन्दर सिह, कानि. शिशपाल, नरेन्द्र सिह, अमीत व विजय सिह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE