BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2024, 8:13 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपलिया और खेत की मेढ़ का विवाद, जब आमने-सामने हुए दो पक्ष तो जमकर चले हथियार, घटना की भनक लगते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हाड़ी पिपलिया में बुधवार दोपहर खेत की मेड को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मनासा थाना डायल 100 से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर हाडीपीपलिया निवासी जगदीश पिता भेरूलाल धनगर उम्र करीब 45 वर्ष के साथ खेत की मेड को लेकर परिवार के ही सदस्यों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने जगदीश धनगर के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब परिजन खेत पर पंहुचे तो जगदीश धनगर घायल अवस्था में खेत की मेड पर पड़ा दिखा। 
परिजनो ने तत्काल सूचना मनासा थाना डायल हैंड्रेड को दी गई। मौके पर पहुचे थाना डायल हैंड्रेट पायलेट सुनील खाती व आरक्षक प्रकाश गोडावत ने घायल व्यक्ति को मनासा शासकीय अस्पताल पंहुचाया ।जहाँ डॉक्टरों ने तत्काल उपचार कर देर शाम थाना 108 एंबुलेंस से गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया।वही मनासा थाना पुलिस ने हमला करने वाले कुछ नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE