नीमच। जिले के भरभड़िया रोड पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रस्सी फैक्ट्री के समीप रोड किनारे लाश मिलने की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।