मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बीती रात जुआ खेलने के दौरान 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर इन आरोपियों के पास से 20 हजार से अधिक की राशि बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौधरी कॉलोनी में कुछ लोग अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर चौधरी कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान यहां पर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को पकड़कर कर उनके कब्जे से 20 हजार 400 रुपए व जुआ सामग्री जब्त की।आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।