BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2024, 4:05 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की गंगरार थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंची तेज रफ्तार ईको कार, फिर जैसे ही वाहन छोड़ भागा चालक तो अधिकारियों ने ली तलाशी, भारी मात्रा में भरा था मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व गंगरार थाना पुलिस ने गंगरार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 179.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित ईको कार को जब्त किया  है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को दौराने गस्त थाना गंगरार क्षेत्र मे सूचना मिली कि गंगरार थाना अंतर्गत नया तालाब गांव की तरफ से जवासिया रेल्वे फाटक की तरफ आने वाली ईको कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर जिला विशेष टीम ने तत्काल जवासिया गांव की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर नाकाबंदी आराम की। सूचना के मुताबिक़ तत्काल ही नया तालाब गांव की तरफ से तेज गति में आती हुई सफेद रंग की ईको कार दिखाई दी। 
उक्त कार का चालक  पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर गाड़ी को चालू हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से चालक भागने में सफल । रहा। सूचना के मुताबिक कार में अवैधानिक वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण जिला विशेष टीम ने गंगरार थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया, जिस पर थानाधिकारी मोती राम पुलिस निरीक्षक जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो 9 कट्टों में भरा हुआ कुल 179.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। गंगरार थाना पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व ईको कार को जब्त कर लिया है।  पुलिस थाना गंगरार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा-
डीएसटी-
प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह,कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, अजय  व दिनेश। 
पुलिस थाना गंगरार-
मोती राम पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल गोविंद, रामस्वरूप व उपेन्द्र सिंह । 
विशेष योगदान-
मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह व दुर्गा राम। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE