चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर आज तंबाकू निषेध दिवस पर राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि संकल्प शक्ति से दुआओं के चमत्कार होते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे मन में अद्भूत आध्यात्मिक शक्तियां हैं जो संकल्पों के माध्यम से काम करती हैं। इसलिए हमें दिन की शुरुआत के साथ ही अपने और दूसरों के प्रति शुभ और शक्तिशाली संकल्प मन में स्वीकार कर लेनी चाहिए फिर उन्हें समय पर दोहरानी चाहिए। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन शरीर के लिए हानिकारक है इससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया की ऐसी लाइलाज बीमारियां होती है जिसका परिणाम पूरे परिवार को बहुत ना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हम दृढ़ संकल्प ले की जीवन में कभी बुरी आदतों की शिकार नहीं होंगे और हमेशा कुसंग से दूर रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित माउंट आबू के बी के अरुण भाई जो की बचपन से ही इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संपर्क में आए और अपना जीवन इस ईश्वरी मार्ग पर ज्ञान योग के मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम संकल्प करें प्रतिज्ञा करें कि हम कभी भी इनका सेवन नहीं करेंगे और प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करेंगे। इसके होने वाले दुष्परिणामों से अन्य आत्माओं को भी जागृति दिलाएंगे। क्लास में अरुण भाई का सभी भाइयों ने स्वागत किया। आशा दीदी ने तिलक लगाकर प्रहलाद भाई ने साफा पहनकर विष्णु भाई ने माला पहनाकर व सुभाष भाई द्वारा भाई जी का सम्मान किया और धन्यवाद दिया।