BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमओ दुर्गा बामनिया का सफाई व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : गंदे पानी और पेयजल शिकायतों पर सख्त हुईं.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला देवी बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का.. <<     दतिया में हत्याकांड को लेकर विरोध, कुशवाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित परिचर्चा.. <<     BIG NEWS : एमपी सहकारिता चुनाव, कांग्रेस ने अरुण.. <<     KHABAR : विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में क्रॉस.. <<     BIG NEWS : सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक नीमच की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<     KHABAR : नेवी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल गोलीकांड पर भीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2024, 6:17 pm
NEWS : सर्व हिंदू समाज और राष्ट्रीय महाकाल सेना के तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या का सांवलिया सेठ को दिया आमंत्रण, कार्यक्रम में होंगे शामिल, खाटू श्याम का सजेगा दरबार, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सर्व हिंदू समाज और राष्ट्रीय महाकाल सेना के तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या और वाहन रैली में श्री सांवलिया सेठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे वहीं खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया जाएगा इसे लेकर निमंत्रण दिया गया।


जानकारी देते हुए कार्यक्रम से जुड़े ऋतिक ओझा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेवाड़ के आराध्य भगवान श्री सांवलिया सेठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसे लेकर हजारेश्वर महादेव के महंत चंद्रभारती महाराज के दिशा निर्देश पर सांवलिया सेठ को आमंत्रित किया गया है और निमंत्रण पत्र भेजा गया वहीं खाटू श्याम जी की भव्य झांकी सजाने के लिए विभिन्न श्याम सेवा मंडल तैयारी में जुटे हुए हैं। 2 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक दिगंबर खुशाल भारती महाराज के साथ ही देश विदेश से आने वाले कई संत शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोग धर्मलाभ उठा सके इसे लेकर विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं, अग्रणी संगठनों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया ताकि राष्ट्र चेतना जन जागृति और सामाजिक उत्थान के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।


कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भूपेंद्र काबरा, शिल्पन साहू, उदयलाल गुर्जर, धनराज गुर्जर, नारायणी देवी, किशन गुर्जर, करण सखवाया, दिनेश तरावत, आकाश भाटी, अंकुर सोलंकी, रितलेश बामनिया, प्रदीप माली, दीपक प्रजापत, नेत्रपालसिंह खंगारोत, हेमंत कुमावत, पुष्पेंद्रसिंह खंगारोत, जितेंद्र साहू, मोहन गुर्जर, राजकुमार रजक, कान्हा भोई सहित कई कार्यकर्ता और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE