BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2024, 7:34 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और कोटा हाईवे, जब की नाकाबंदी तो पहुंची तेज रफ्तार ईको कार, जब खाकी को देख भागा चालक तो अधिकारियों ने ली तलाशी, वाहन में क्विंटलों से भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। सदर चित्तौड़गढ थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार से 02 क्विंण्टल 62 किलो ड़ोड़ा चुरा जब्त कर घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया हैं।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह के निर्देशन में वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह पु.नि. के निर्देश पर महेन्द्र सिंह उ.नि., हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. भजन लाल, विनोद कुमार व मनोहर सिंह द्वारा कोटा हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौराने कोटा, निमच की तरफ से आई ईको कार को रोकने का ईशारा किया तो चालक द्वारा कार को नाकाबन्दी पाईन्ट से करीब 50 मीटर पहले ही हाईवे रोड पर छोडकर चालक व उसका साथी ईको कार से उतर कर भाग गये। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा ईको कार को हाईवे रोड पर छोडकर भागे व्यक्तियों की काफी तलाश की गई किन्तु रात्री का समय होकर अधेरा होने के कारण भागने में सफल रहे। ईको कार के चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से कार की तलाशी ली तो उसके अन्दर के प्लास्टिक के 13 कट्टो में कुल 262 किलो ग्राम अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त किया जाकर क ईको कार को भी जब्त की गई। जब्तशुदा डोडाचुरा के सम्बंध मे अनुसंधान जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE