मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा महिला संबंधी गंभीर घटनाओ में तुंरत सज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सौलंकी एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलिया मंडी नीरज सारवान तथा उनकी टीम के द्वारा आत्महत्या से पहले सुसाईड नोट लिख कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले मे तुंरत सज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिंनाक 29 मई को गायत्री शक्ति पीठ पिपलियामंडी में आशा मेघवाल पिता मोहनलाल मेघवाल उम्र 26 साल निवासी अमरपुरा हालमुकाम गायत्री शक्तिपीठ कॉलोनी पिपलियामंडी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसने आत्महत्या के पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाईड नोट पोस्ट किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मर्ग कायम कर जांच शरू की। मृतिका का पीएम डॉक्टर की पैनल द्वारा करवया गया। परिजनों से पूछताछ की गई।
परिजनों ने बताया कि मृतिका आशा से करीब 9 साल से जितेन्द्र नागदा पिता जगदीश नागदा बात करता था तथा उसे शादी का झांसा देता था तथा मृतिका को जितेन्द्र ने प्रेम संबंध के जाल में फंसाकर रखा था। जितेन्द्र ने बिना बताए जनवरी 2024 में शादी कर ली। उसके बाद भी मृतिका को शादी करने का लगातार झांसा देता रहा। जब मृतिका को जितेन्द्र नागदा की शादी की बात पता चली तो उसने विरोध किया तो जितेन्द्र नागदा के पिता जगदीश व भाई अजय ने दूसरी जाति की होने के कारण विवाह से इनकार कर दिया तथा मृतिका आशा तथा उसके परिजनों को गाली गलोच कर अपमानित किया। इसी कारण मृतिका ने आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र नागदा, जगदीश नागदा, अजय नागदा के विरुध्द अपराध धारा 306 , 294, 34 भादवि 3(2) वी एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज कर अनुसंधान में लिया। पुलिस ने घटना मे शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
- जितेन्द्र नागदा पिता जगदीश नागदा उम्र 27 साल निवासी मुन्देडी थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसौर
- अजय नागदा पिता जगदीश नागदा उम्र 25 साल निवासी मुन्देडी थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर
- जगदीश नागदा पिता रामचन्द्र नागदा उम्र 52 साल निवासी मुन्देडी थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज सारवान थाना प्रभारी पिपलियामंडी तथा पुलिस टीम थाना पिपलियामंडी का सराहनीय योगदान रहा।