नीमच। शहर के राठौर पार्क में चल रहे मेले में 19 वर्षीय युवक तौहीफ पिता मोहम्मद सईद के साथ करीब 20-25 युवकों ने अनजाने में केवल हाथ से टल्ला लगने की बात पर मारपीट की। जिसमें तौहिफ को सिर, कान और कमर पर गंभीर चोट आई है। मारपीट करने वाले युवक तौहिफ के साथी के पास से मोबाइल और साढ़े चार हजार रुपए लेकर भाग निकले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बघाना के सादड़ी रोड का निवासी तौहिफ बीती रात 10 बजे करीब मेले में घूम रहा था। तभी हाथ टच हो जाने की बात पर कुछ युवक तौहिफ से विवाद करने लगे और उसे मेले के बाहर ले गए और बाहर लाकर 20-25 युवाओं ने एक साथ तोहिफ के साथ मारपीट की। सूचना पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां तौहिफ का उपचार जारी है। नीमच कैंट थाने पर सन्नी पटेल और उसके साथियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।