BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2024, 10:57 am
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और कपासन थाना पुलिस, जैसे ही तस्करों ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली वाहन रोक तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कपासन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अल्टो कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 46 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया हैं। वहीं अल्टो कार की पायलेटिंग करते स्विफ्ट कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को नामजद कर तलाश की जा रही हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुनि व पुलिस जाब्ता एएसआई सुभाषचन्द्र, हैडकानिं. उगमाराम,  कानिं. महेन्द्रसिंह, राजेश, देवीलाल, राजेन्द्र व युवराज सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक डोडा चुरा से भरी अल्टो कार को रुकवा कर चौक किया तो उसमें तीन प्लाष्टिक के कटटो मे भरा हुआ 46 किलो 730 ग्राम डोडाचुरा मिला। वहीं अल्टो कार की पायलेटिंग करते बिना नम्बरी एक स्वीफट कार में सवार जोधपुर जिले के कापरड़ा थाने के चॉदेलाव निवासी 25 वर्षीय सोमराज पुत्र डूंगरराम विष्नोई, 25 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह व कपासन थाने के रंडियारडी निवासी 28 वर्षीय दिनेश पुत्र हरिराम बुनकर को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध डोडाचूरा व दोनों कारों को जब्त कर थाना कपासन पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफतार आरोपियों का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अफीम डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। डोडा चुरा परिवहन करने मे प्रयुक्त अल्टो कार के चालक आरोपी कपासन थाने के रूपाखेडी निवासी कमलेश पुत्र प्यार चन्द लोहार को नामजद कर तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE