BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2024, 6:36 pm
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा का चिकित्सालय और 30 मई का दिन, जब एमपी के आरोपी ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मंदसौर जिले का सुंदर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा के चिकित्सालय से 30 मई को चोरी गई मोटर साईकिल के मामले का कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर मोटर साईकिल को बरामद कर एमपी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। मामले में वाहन चोर सुन्दर सिंह को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 30 मई को निम्बाहेड़ा के सामान्य चिकित्सालय से निकुम्भ थाने के देवल खेडी निवासी ईश्वर लाल पुत्र नगजीराम मीणा द्वारा मोटर साईकिल चोरी की थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दी गई रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार सहायक  के जिम्मे किया गया।  

पुलिस अधीक्षक द्वारा मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. द्वारा एएसआई सूरज कुमार स.उ.नि. के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई। टीम को सुचना मिली कि निम्बाहेडा से चोरी हुई मोटरसाईकिल एक व्यक्ति मल्हारगढ मे लेकर घुम रहा है, जिस पर सूरज कुमार सउनि. मय जाप्ता के मौके पर पहुॅच मल्हारगढ मण्डी गेट पर सूचना अनुसार एक युवक मिला जो जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर भागने का प्रयास किया। जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा रोक कर नाम पता पुछने पर अपना नाम साण्डीखेडा थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ हाल मल्हारगढ मन्दसौर मध्यप्रदेश निवासी 26 वर्षीय सुन्दर सिंह पुत्र ओमप्रकाश  बावरी बताया। जिसे पुछताछ हेतु डिटेन कर थाने पर लाये। पुलिस पुछताछ में आरोपी सुंदर ने मोटरसाईकिल की चोरी करना स्वीकार किया व उसके बताए अनुसार चोरी की मोटर साईकिल को मल्हारगढ से बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में मल्हारगढ़ पुलिस जिला मंदसौर का सहयोग रहा।

पुलिस टीम-
एएसआई सुरज कुमार, हैड कानि हरविन्द्र, कानि. राकेश, विरेन्द्र, देवेन्द्र, हेमन्त, रतन सिंह, अमित व विजय।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE