शामगढ़। थाना पुलिस ने 5 गोवंश पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाते हुए गोवंश को मुक्त कराया है। साथ ही तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी पिकअप वाहन एमपी 14 जेडई में 5 मवेशियों को ले जा रहे थे। यह पिकअप पिकअप मेलखेड़ा पशु हाट से पकड़ी गई है।