BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 6:01 pm
BIG NEWS : एक्स गर्लफ्रेंड ने कराई थी बॉयफ्रेंड की हत्या, प्यार में धोखा मिलने पर दोस्तों संग मिलकर रची साजिश, सागर में युवती समेत तीन गिरफ्तार, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। शाहगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या उसी की एक्स गर्लफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। युवक ने दूसरी लड़की से लव मैरिज कर ली थी। युवती प्यार में मिले धोखे का बदला लेना चाहती थी। पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रादर्श पटेल, भीकम घोषी और अंजली बुंदेला हैं। बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।


2 जून 2024 को विक्रम (20) पिता शंकर सिंह बुंदेला निवासी मड़देवरा का शव चंदिया डैम के पास नहर में मिला था। शरीर पर चोट के भी निशान थे। वह 24 मई की शाम बस स्टैंड जाने का कहकर घर पर निकला था। जब वह लौटकर नहीं आया, तो परिवार वालों ने दूसरे दिन यानी 25 मई को बकस्वाहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान विक्रम के मोबाइल की लोकेशन अमरमऊ स्थित चंदिया डैम की मिली।


पुलिस विक्रम की कॉल डिटेल निकाली। इस आधार पर संदेहियों के मोबाइल नंबरों की भी डिटेल निकाली गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर 4 जून को प्रादर्श पटेल और भीकम घोषी निवासी अमरमऊ को हिरासत में लिया। साथ ही, विक्रम की पूर्व प्रेमिका अंजली बुंदेला को भी पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।


इंस्टा पर मैसेज- विक्रम को मारना हैशाहगढ़ थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले विक्रम सिंह की पूर्व प्रेमिका अंजली ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त प्रादर्श पटेल को मैसेज किया था। इसमें लिखा था, ‘विक्रम को जान से मारना है।’ प्रादर्श ने साजिश में अपने दोस्त भीकम को भी शामिल कर लिया। हत्या की पूरी प्लानिंग की गई।


अर्चना सिंह के मुताबिक प्रादर्श और विक्रम पहले से एक-दूसरे को जानते थे। प्रादर्श ने 24 मई को फोन कर विक्रम को पार्टी के बहाने ग्राम अमरमऊ बुलाया। यहां से भीकम घोषी के साथ तीनों पार्टी के लिए चंदिया डैम चले गए। पार्टी के दौरान उनके बीच बहस हुई। इसी दौरान प्रादर्श ने विक्रम को डैम के ऊपर से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी प्रादर्श और भीकम ने मिलकर कटर से विक्रम के गले और सिर काट दिया। वारदात छिपाने के लिए शव डैम की नहर में फेंक दिया।


दरअसल, विक्रम और आरोपी अंजली के बीच पहले प्रेम प्रसंग था। कुछ समय विक्रम ने दूसरी लड़की से लव-मैरिज कर ली थी। प्यार में धोखा मिलने पर अंजली बदला लेना चाहती थी। इसी के चलते उसने अपने दो दोस्तों से विक्रम की हत्या करा दी।


परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की
वारदात में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विक्रम के परिवार वाले थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार वालों ने वारदात में अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात भी कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE