BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 6:40 pm
BIG NEWS : चोरी की मारुति ईको कार के साथ आरोपी गिरफ्तार, जब पुलिस पूछताछ में कबूला घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण तो उड़े गए खाकी के होश, सामने आई नई शादी और रूतबे की ये बात, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भादसोड़ा कस्बे से गत 27 मई को चोरी गई एक मारुति ईको कार के मामले का खुलासा करते हुए भादसोड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई ईको कार को बरामद कर लिया हैं। आरोपी ने नई शादी के बाद सुसराल में अपना रुतबा दिखाने के लिए कार की चोरी की थी।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि भादसोड़ा कस्बे से 27 मई को प्रेम पुत्र प्यारा माली के घर के बाहर से उसकी मारुति ईको कार को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले जाने का प्रकरण भादसोड़ा थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच हैडकानि. नारायण लाल के जिम्मे की गई। वाहन चोरी के प्रकरण में अपराधियों की तलाश व वाहनों की बरामदगी के लिए एएसपी परबत सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरवीजन एवं थानाधिकारी भादसौडा अर्जुन सिंह उ.नि. के नेतृत्व मे थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। 

पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज देखे एवं मुखबीर मामूर कर सीसीटीवी फुटेज में आये संदिग्ध की पहचान की गई एवं संदिग्ध के मोबाईल नंबर प्राप्त कर कॉल डिटेल एवं टावर लोकेशन का विश्लेषण किया। प्रकरण की कार चोरी करने वाले संदिग्ध आरोपी मंगलवाड़ थाने के सेमलिया महादेव निवासी लोकेश उर्फ नरगीश पुत्र नारायण लाल भील को नामजद कर तलाश करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की कार को बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी नई नई शादी होने से उसके ससुराल मे मेरा रूतबा दिखाने के लिए ईको कार चोरी कर ससुराल की तरफ गया था। आरोपी को पीसी रिमाण्ड के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम के सदस्य-
थानाधिकारी भादसौडा अर्जुन सिंह उ.नि.,  हैडकानि. नारायण लाल, कानि. रतनलाल, सुशील कुमार, मदनलाल, तुलछाराम व हरनन्दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE