BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 8:11 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की मोटर साईकिल के साथ धराया आरोपी, पूछताछ में कबूला ये जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर निम्बाहेड़ा के बापू बस्ती से एक घर के बाहर से चोरी गई एक मोटर साईकिल को बरामद कर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 27 अप्रेल को बापू बस्ती निम्बाहेडा से अनिल राव के घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस को अज्ञात बदमाश द्वारा चुरा ले जाने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। घटना को ट्रेस आउट कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ के निर्देश पर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि.  द्वारा जांच अधिकारी एएसआई प्रहलाद सिंह स.उ.नि. मय जाब्ता कानिस्टेबल रामनिवास, चेतन जाटव की टीम गठित की गई। जिन्होने मामले में बाईक व आरोपी की तलाश की। कस्बा निम्बाहेडा मे लगे सी.सी.टी.वी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गये तो घटना मे चोरी हुई मोटर साईकिल को एक जवान उम्र के लड़का ले जाता हुए नजर आया। उक्त हुलिये के व्यक्ति की तलाश व आसूचना संकलन से मामले चोरी गई मोटर साईकिल आरोपी राजसमन्द जिले के ताकिया चौक केलवाडा निवासी 38 वर्षीय इमरान खान पुत्र मुबारिक खान के कब्जे में मिली। जिस पर मोटर साईकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से चोरी के अन्य प्रकरणो के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE