BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2024, 4:47 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और महू-नीमच हाईवे, जब खाकी को मिली इस बड़ी तस्करी की सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही वाहन को रोक ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर मे संपत्ति संबंधी व अवैध रुप से किये जा रहै परिवहन एवं भण्डारण के अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं किर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलदेवसिहं चोधरी व कचनारा चोकी प्रभारी उनि पुर्णिमा सिहं सिरोहिया व उनकी टीम द्वारा चोरी व अवैध रुप से की जा अवैध लाल चंदन की लकडीया कुल 41 नग वजनी 12 क्विटल की तस्कर करते आरोपीगण अनवर पठान व दाउद पठान निवासीगण निम्बोद से कब्जे वाले ट्रक क्र MP09GH9201 जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।

 घटना का संक्षिप्त विवरण:- 
दिनांक 05.06.24 को उनि पुर्णिमा सिहं द्वारा हमराही फोर्स के आदर्श आचार संहिता मे अंतर जिला चेक पोस्ट रामदेव ढाबे के सामने महू नीमच हाईवे रोड कचनारा पर दौराने संघन वाहन चेकिगं के ट्रक क्रमांक MP09GH9201 को चेक करते ट्रक के अन्दर प्लास्टिक की कैरेटो के नीचे से अवैध रुप से परिवहन की जा रही लाल चंदन की कुल 41 नग लकड़ीया कुल वजनी 12 क्विटल को आरोपी ट्रक चालक अनवर पिता गुल मोहम्मद पठान उम्र 51 वर्ष निवासी निम्बोद थाना भावगढ जिला मंदसौर व दाउद पिता अनवर पठान उम्र 28 वर्ष निवासी निम्बोद थाना भावगढ जिला मंदसौर के कब्जे से जप्त कर आरोपीगण को किया गिरफ्तार बाद आरोपीगण के पुछताछ करते इमरान मुसलमान निवासी दलोदा वाले को दलौदा मे देने जाना बताया। जो ईमरान मुसलमान निवासी दलोदा की प्रकरण में संलिप्ता पाई जाने से सह आरोपी बनाया गया बाद थाना दलोदा पर अपराध क्रमांक 290/24 धारा 379, 414 भादवि व भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 33, 42, मध्य प्रदेश अभिवहन वनोपज नियम 2000 की धारा 22 के अंतर्गत पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।

आरोपी-
01 अनवर पिता गुल मोहम्मद पठान उम्र 51 वर्ष निवासी निम्बोद थाना भावगढ जिला मंदसौर 02. दाउद पिता अनवर पठान उम्र 28 वर्ष निवासी निम्बोद थाना भावगढ जिला मंदसौर 03 ईमरान मुसलमान निवासी दलोदा जिला मंदसौर (फरार)

जप्त मश्रुका - 
अवैध लाल चंदन की लकडीया कुल 41 नग वजनी 12 क्विटल किमती 60 लाख रुपये एक आईशर ट्रक वाहन क्रमांक MP09GH9201 किमती 20 लाख रुपये

सराहनिय कार्य- 
थाना प्रभारी बलदेवसिहं चौधरी, चोकी प्रभारी उनि पुर्णिमा सिहं सिरोहिया प्र. आर. 425 प्रफुल्ल, प्र.आर. 141 राजपालसिंह, प्र.आर. 305 गोपालसिंह झाला, आर 735 श्रवण परमार, आर 21 भुपेन्द्र शिकारी, सैनिक 52 पंकज, सैनिक 1210 यशपालसिहं, सैनिक हरपेन्द्रसिहं, सैनिक बाबुलाल का योगदान सराहनीय रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE