BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2024, 10:42 am
BIG NEWS : सफेद रंग की क्रेटा कार और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही मुखबिर ने बजाई अधिकारियों के फोन की घंटी तो दौड़े आला अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिए कौन चढ़ा खाकी के हत्थे, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेश्वरी डाबर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि असलम पठान के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा क्रेटा कार आरजे 45 सीई 0896 से परिवहन किया जा रहा 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 06.06.2024 को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए कलेपुर फंटा धामनिया रोड पर नाकाबन्दी कर सफेद रंग की क्रेटा कार आरजे 45 सीई 0896 में परिवहन किया जा रहा काले रंग प्लास्टिक के 05 कटटो में भरा कुल 60 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा का आरोपी कैलाश पिता रामलाल गाडरी उम्र 22 साल निवासी सादडी थाना रेलमगरा जिला राजसमद के कब्जे वाली क्रेटा कार से जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।


जप्त मश्रुका 60 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा एवं एक सफेद रंग की क्रेटा कार आरजे 45 सीई 0896 किमती 15 लाख सराहनीय कार्य उक्त कार्य चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE