BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2024, 2:41 pm
BIG NEWS : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पति को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बम्होरी पेट्रोल पंप के पास 5 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले का पुलिस ने आज शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते व्यक्ति की हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी का अपने जीजा के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है।


बता दें कि 5 जून को बम्होरी गांव पेट्रोल पंप के पास 27 वर्षीय अशोक पाल निवासी सोजना जिला ललितपुर का शव पड़ा मिला था। दिगौड़ा थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद पुलिस हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी को संदेह के घेरे में पाया गया। जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश करना कबूल कर लिया। 


तौलिया से घोंटा गला 
एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके जीजा के भाई 20 वर्षीय सीताराम पाल निवासी सुकलगुआ थाना मडावरा जिला ललितपुर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोपी सीताराम 5 जून को मृतक अशोक पाल को अपने साथ ओरछा ले गया। लौटते समय बम्होरी गांव के पास शराब पिलाई। फिर आरोपी सीताराम ने अपने साथी प्रेमलाल पाल के साथ मिलकर अशोक की तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE