BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2024, 1:21 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना रतनगढ़ को मिली बड़ी सफलता, 2 ट्रेक्टर ट्राली बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, 13 लाख रूपये का मश्रुका बरामद, पढे़ संतोष कुमार की खबर

Share On:-

रतनगढ़। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में सम्पत्ति संबंधित अपराधों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु महोदय जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बी.एस. गौरे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कस्बा रतनगढ से एक चोरी गया ट्रेक्टर मय ट्राली एवं ग्राम दडौली से एक चोरी गया ट्रेक्टर मय ट्राली को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।


घटना का संक्षिप्त विवरणर- (01) दिनांक 28.05.2024 को फरियादी युसुफ अली पिता हकीमुद्दीन बोहरा निवासी वार्ड नम्बर 03 बोहरा मोहल्ला रतनगढ ने सुचना दी की दिनांक 24-25.05.2024 की मध्य रात्रि में उसकी दुकान के सामने खडा उसका एक आयशर कम्पनी का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 44 एए 4268 मय ट्राली कीमति 06 लाख रुपये जिसको अज्ञात आरोपी चुराकर ले गए फरियादी की उक्त सुचना पर थाना रतनगढ पर अपराध धारा 379 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।


(02) दिनांक 29.05.2024 को फरियादी राजीव कुमार पिता चेनराम जी सोंलकी उम्र 55 साल निवासी ग्राम दडौली ने सुचना दी की दिनांक 15-16.05.2024 की मध्य रात्रि में उसके बाडे में खडा उसका एक नीले रंग का स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 44 एबी 2644 मय ट्राली कीमति 07 लाख रुपये जिसको अज्ञात आरोपी चुराकर ले गए फरियादी की उक्त सुचना पर थाना रतनगढ पर अपराध धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।  


उक्त सुचना उपरान्त चोरी गये दोनो ट्रेक्टरों व ट्राली व उसे चोरी करने वाले बदमाश की पतारसी के सतत व भरसक प्रयास किये गए, चोरी की घटना को प्राथमिकता से ली गयी साथ ही समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारीगणों का मार्गदर्शन भी प्राप्त कर दोनो ट्रेक्टरों व ट्राली की चोरी की घटना में संलिप्त बदमाशो की पतारसी हेतु घटना स्थल के आस-पास तथा बदमाश द्वारा जिस रूट से दोनो ट्रेक्टरों व ट्राली ले जाई गई, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन चोरी करने वाले बदमाश की पतारशी की जाकर दिनांक 01.06.2024 को आरोपीगण (01) मोहसीन उर्फ टिन्चा पिता कदीर मोहम्मद मुसलमान उम्र 25 साल निवासी पुरानी आबादी किला रोङ माण्डलगढ पुलिस थाना माण्डलगढ जिला भीलवाङा (राजस्थान), (02) शाबीर मोहम्मद उर्फ बाबू पिता मुबारिक हुसैन मुससलमान भीस्ती उम्र 23 साल निवासी पुरानी आबादी किला रोङ मारुजी की गली वार्ड नम्बर 09 माण्डलगढ थाना माण्डलगढ जिला भीलवाङा (राजस्थान), (03) परवेज पिता अब्दुल मजीद मुसलमान उम्र 25 साल निवासी वार्ड नम्बर 01 रतनगढ पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से चोरी गये दोनो टेक्टर मय ट्राली कुल कीमति 13 लाख रुपये का मश्रुका को आरोपीयों के कब्जे से जप्त किया गया तथा आरोपीगणों के द्वारा दी जानकारी के आधार पर जमील पिता निसार मुसलमान निवासी वार्ड नम्बर 01 रतनगढ पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) को सहअभिुयक्त बनाया जाकर फरार आरोपी जमील पिता निसार मुसलमान निवासी वार्ड नम्बर 01 रतनगढ की तलाश जारी होकर प्रकरण की विवेचना जारी।


जप्त मश्रुकारू- (01) एक आयशर कम्पनी का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 44 एए 4268 मय ट्राली कीमति 06 लाख रुपये, (02) एक नीले रंग का स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 44 एबी 2644 मय ट्राली कीमति 07 लाख रुपये कुल जप्त मश्रुका कीमति 13,00,000 रूपये।

सराहनीय कार्यरू- उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे व उप निरीक्षक भगवतसिंह, सउनि अर्पिता बोहरा एवं उनकी टीम तथा सायबर टीम प्रदीप शिंदे व लखन प्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE