BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2024, 11:36 am
BIG NEWS : एमपी का इंदौर और रेलवे स्टेशन का यार्ड, जब सफाई के लिए कोच में पहुंचा कर्मचारी तो सीट के नीचे मिला रेगजीन का बैग, फिर जैसे ही खोलकर देखा तो उड़ गए होश, सूचना मिलते ही दौड़ी जीआरपी, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। रेलवे स्टेशन पर यार्ड में एक महिला का शव मिला है। टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक शनिवार रात 12 बजे सफाई कर्मी ने इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। उसे रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

टीआई शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे महू से इंदौर यार्ड में आकर खड़ी हुई। इसके बाद ट्रेन की सफाई की जाती है। सफाई कर्मी इंजिन के पीछे दूसरे नंबर के कोच में पहुंचा। यहां बर्थ के नीचे झाड़ू लगाते समय वह अटक गया। उसे लगा कोई सामान भूल गया होगा। सफाईकर्मी ने झांककर देखा तो वहां बैग और थैला रखा हुआ था। तब उसने खींचकर बाहर निकाला। रेगजीन वाले बैग का लॉक नहीं लगा था तो उसने खोलकर देखा। बैग खुलते ही उसमें महिला का धड़ दिखाई दिया। उसके हाथ नहीं थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल जीआरपी को सूचना दी।

पुलिस के आने पर थैला खोला तो उसमें शरीर कमर के नीचे का हिस्सा और कटे हुए हाथ रखे थे। पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अफसरों को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है।

सुबह नागदा जाती है ट्रेन-
टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 8 बजे करीब नागदा जाती है। इसके पहले वह यार्ड में आकर खड़ी होती है। उनके मुताबिक रात को 8 बजे करीब यह महू से चलती है। अफसरों के मुताबिक शव को वहीं से रखा गया है। अब मामले में सीसीटीवी कैमरे से जानकारी जुटाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE