BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 7:00 pm
NEWS : चित्तौड़ की थाना सर्कल पुलिस ने किया कार चोरी की वारदात का 24 घण्टे में पर्दाफाश, वाहन बरामद, दो अभियुक्त नामजद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस ने कोतवाली चितौड़गढ़ थाना सर्कल से चोरी हुई बेलेनो कार का 24 घण्टे में पर्दाफाश कर चोरी गई कार बरामद करके दो अभियुक्त नामजद किये। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 8 जून को प्रार्थी मुकेश सिंह पिता जगदीश चौहान निवासी आटूण थाना पूर ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरी बेलेनो कार कम्पनी रजि. न. आर.जे. 27 सीएल 5902 जो मेंरे नाम पर होकर मैं ही उपयोग करता हूॅ। मैं दिनांक 8.06.2024 को सुबह भीलवाडा से मेरे ससूराल बस्सी के लिये रवाना हुआ। ससूराल में मिलकर वापिस मेरे दोस्त मुकेश  सांखला एडिशनल एस.पी. से मिलने के लिये चितौड़गढ़ आया व उनके निवास भीलवाड़ा रोड़ जिन्दल मार्बल के सामने हिन्दुस्तान डिजल्स के पास टीनशेड के नीचे कार खड़ी कर लॉक कर अपने दोस्त मुकेश जी से मिलने के लिये फ्लैट में चला गया। वापस भीलवाड़ा जाने के लिये जहॉ पर कार खड़ी की वहाँ पहुंचा, तो वहॉ पर मुझे मेरी कार नही मिली। मैंने आसपास कार की तलाश की मगर मेरी कार का कोई पता नही चला। मेरी कार कोई अज्ञात बदमाशान चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण धारा 379 भा.द.स. में दर्ज किया गया।
उक्त चोरी हुई कार के खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चितौड़गढ  परबत सिंह, उप अधीक्षक वृत चितौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशन व संजीव स्वामी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ के नेतृत्व में घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम व तकनीकी टीम द्वारा सीसीटीवी फूटेज एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाकर वाहन चोरी करने वाले अभियुक्तगणों पूरण गुर्जर व राहुल मीणा निवासियान माताजी की पाण्डोली थाना चन्देरिया की पहचान करा नामजद कराये । उस के बाद  थाना सदर चित्तौडगढ के जाप्ते व कोतवाली चित्तौडगढ एवं साइबर सैल के जाप्ते के साथ नामजद किये मुल्जिमो के सदिग्ध ठिकानों पर दबिसे दी गई। व लगातार तकनीकी तरीके से पीछा किया गया जिस पर लगातार पीछा होने से अभियुक्तो ने चोरी हुई बेलेनो कार को मादंलदा थाना चन्देरिया के आसपास जंगल में लावारिस अवस्था में छोड़कर पहाडीयों पर भाग जाने से और रात्री का समय होने से मुल्जिम पकड में नही आये जिस पर छोड कर गये चोरी की कार को जप्त किया गया। अभियुक्तगणों की तलाश जारी है।      
    
नामजद अभियुक्त-
1.  पूरण पिता लाला गुर्जर निवासी सोकड़िया, पाण्डोली थाना चन्देरिया
2.  राहुल पिता जगदीश मीणा निवासी माताजी की पाण्डोली थाना चन्देरिया जिला चितौड़गढ़  

पुलिस टीम-
1. सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक, थाना कोतवाली निम्बाहैड़ा
2. अम्बालाल स.उ.नि. थाना कोतवाली चितौड़गढ़
3. राजकुमार हैड कानि. सायबर सेल चितौड़गढ़
4. सुनिल कुमार कानि. थाना कोतवाली चितौड़गढ
5. राजेश कानि. थाना कोतवाली चितौडगढ
6. रामावतार कानि. सायबर सेल चितौड़गढ़
7. गणपत कानि. सायबर सेल चितौड़गढ़
8. सुरेन्द्र पाल कानि. सदर निम्बाहैड़ा
9 रामनरेश कानि साइबर सैल

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE