BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 7:07 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कपासन थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब खाकी ने दी इस गांव के नोहरे पर दस्तक तो अवैध मादक पदार्थ की खेप देख उड़ गए होश, अब आरोपी गोवर्धन की तलाश में जुटे अधिकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सिंहपुर में एक नोहरे से 2.245 किलोग्राम अवैध अफीम व 48 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर आरोपी को नामजद किया हैं। आरोपी ने उसके निजी नोहरे में गेहूं के खाँखले के बोरो के नीचे अफीम व डोडाचूरा छिपाकर रखे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में एएसपी परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के निर्देशन एवं रतन सिंह पु.नि. थानाधिकारी कपासन के सुपरविजन में लादू लाल उ.नि. मुखबिर से सुचना मिली कि गांव सिंहपुर में गोवर्धन लाल पुत्र ऊँकारलाल जाट के नोहरे में सीमेन्ट के चद्दरों से बने छप्पर में भरे गेहूं के खाखले के बोरों के निचे अवैध डोडा चुरा एंव अफीम रखी हुई है जो वह बेचने की फिराक में है। सुचना पर सिंहपुर निवासी गोवर्धन लाल जाट के नोहरे पर पहुँचने पर आरोपी गोवर्धन लाल जाट पुलिस जाप्ता एवं सरकारी जीप को देखकर मौके से भाग निकला। जिसकी पुलिस जाप्ता ने काफी तलाश की मगर भरसक प्रयास के बावजूद भी नही मिला।
    मुताबिक सुचना के मुताबिक आरोपी के नोहरे की तलाशी लेने पर नोहरे में सिमेन्ट के चद्दरो के छपरे मे रखे गेहूँ के खाखले के बोरों के निचे रखे बोरे मे 48 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा व एक स्टील के टिफीन मे 2.245 किलोग्राम अवैध अफीम मिलने पर अवैध अफिम डोडा चुरा एवं अफीम को जब्त किया गया। आरोपी  गोवर्धन लाल पुत्र ऊँकारलाल जाट की तलाश जारी है। आरोपी के विरूद्ध थाना कपासन पर  एन.डी.पी.एस. एक्ट में पंजीबंद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
उप निरीक्षक लादू लाल, एएसआई रतन लाल, कानि. बद्री लाल, राजेश, नीरज कुमार व रामपाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE