चित्तौड़गढ़। सदर निंबाहेड़ा थाने के एनडीपीएस प्रकरण में 3 साल से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गए।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वर्ष 2021 में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा द्वारा वण्डर चौराया हाइवे ब्रीज सरहद अहीरपुरा के यहां दौरानेे नाकाबंदी एक आयशर ट्रक कन्टेरनुमा नं. को जप्त कर 703.500 किलोग्राम डोडाचुरा की कार्यवाही की थी, जिसमंे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। इसी प्रकरण में शेष वांछित मुल्जिम नानालाल, समीर की तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ व बद्रीलाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा, संजय शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा द्वारा एक विशेष टीम सूरज कुमार स.उ.नि.,मय लेखराज स.उ.नि. कानिटेबल देवेन्द्र, वीरेन्द्र, राकेश, सुरेन्द्र पाल, रतन मुकेश की टीम का गठन किया गया। 10.06.2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की वांछित मुल्जिम नानालाल व समीर आज जावरा गांव में किसी सामुहिक कार्यक्रम में शरीक होने के लिये आएंगे, जिस पर सूरज कुमार एएसआई मय टीम के जावरा बस स्टेण्ड पहुचे जहां पर दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये के नजर आये जो जाप्ता पुलिस को बावर्दी देख भागने का प्रयास करने लगे जिस पर मन सउनि मय जाप्ता ने घेरा देकर दोनो व्यक्तियो को पकडा व नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम नानालाल पिता कनीराम जाति पाटीदार उम्र 29 निवासी बरगढ थाना ओद्योगिक नगर जावरा दुसरे ने अपना नाम समीर पिता अकरम जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी हसन पालिया थाना ओद्योगिक नगर जावरा बताया जो हर दोनो प्रकरण हाजा मे वांछित होने से डिटेन कर हमरा ले थाना सदर निम्बाहेडा पहुचे जो बाद पुछताछ के गिरफतार किये गये।
उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई एवं मौतबिरान से लगातार सम्पर्क किया गया तथा अभियुक्तगणों के संदिग्ध ठिकानों की लगातार रैकी की जाकर दोनों अभियुक्तों को डिटेन कर सम्बन्धि थाने के सुपूर्द किया गया।
पुलिस टीम कोतवाली निंबाहेड़ा- सूरज कुमार एएसआई , देवेन्द्र कानि., विरेन्द्र कानि,राकेश कानि.
पुलिस टीम थाना सदर निम्बाहेडा- लेखराज एएसआई, मुकेश कानि., रतन लाल कानि. , सुरेन्द्र पाल कानि.