BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2024, 4:42 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़ पुलिस और नीमच जिले का ये गांव, जब एनडीपीएस के मामले में फरार हुआ आरोपी तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी यहां दबिश..., हत्थे चढ़ा रामसिंह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एनडीपीएस के दो प्रकरणों में 14 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया गया कि वर्ष 2010 मे थाना कोतवाली निम्बाहेडा के 50 किलोग्राम डोडाचुरा के मामले में एवं वर्ष 2018 के थाना सदर चित्तौडगढ 55.600 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा के प्रकरण में रामसिंह पिता केसर सिंह जाति राजपूत निवासी पिपलिया नाथावत थाना नीमच सीटी जिला नीमच मध्यप्रदेश वांछित चल रहा है। जिसकी तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ व बद्री लाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में  रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा, संजय शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा द्वारा एक विशेष टीम सूरज कुमार स.उ.नि.,मय लेखराज जी स.उ.नि. कानिटेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, सुरेन्द्र पाल, रतन ,मुकेश की टीम का गठन किया गया। 11 जून को जरिये मुखबिर सूचना मिली की वांछित आरोपी  अपने गावं पिपलिया नाथावत मे ही रहता है तथा दिन मे कही खेतो व बीहड की तरफ निकल जाता है तथा रात को घर पर आ जाता है जिस पर . सूरज कुमार एएसआई मय टीम के आरोपी  की सकुनत पर पहुचे जहां पर मुखबिर के बताये हुलिये का एक आदमी नजर आया जो जाप्ता पुलिस को बावर्दी देख खेतो की तरफ भागने लगा जिस पर जिस पर मन सउनि मय जाप्ता ने घेरा देकर पकडा व नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम रामसिंह पिता केसर सिंह जाति राजपुत निवासी पिपलिया नाथावत थाना नीमच सीटी जिला नीमच मध्यप्रदेश बताया जो थाना कोतवाली निम्बाहेडा व थाना सदर चित्तौडगढ के एनडीपीएस के प्रकरणो मे वांछित होने से डिटेन कर थाना कोतवाली निंबाहेड़ा लेकर आए जिसको बाद पुछताछ के गिरफतार किया गया ।  
उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई एवम् मौतबिरान से लगातार सम्पर्क किया गया तथा अभियू5क्त के संदिग्ध ठिाकनो की लगातार रैकी की जाकर सम्बन्धि थाने पर सिपुर्द किया गया। इसमे एमपी पुलिस के थाना नीमच सीटी के रामसिंह व लोकेन्द्र का विशेष सहयोग रहा । 

पुलिस टीम-
थाना कोतवाली निंबाहेड़ा- सूरज कुमार एएसआई ,  देवेन्द्र कानि., विरेन्द्र कानि,राकेश कानि.
थाना सदर निम्बाहेडा- लेखराज एएसआई, मश रतन लाल कानि. , सुरेन्द्र पाल कानि.
थाना बस्सी -मुकेश कानि.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE