BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2024, 12:29 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बिजयपुर थाना व जिला पुलिस की विशेष टीम, जैसे ही खाकी को लगी पुख्ता जानकारी तो की यहां घेराबंदी, फिर जैसे ही ली संदिग्ध की तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व बिजयपुर थाना पुलिस ने बिजयपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 4.400 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बिजयपुर थाना क्षेत्र में बरसिंग का गुड़ा गांव से बरसिंग का गुडा तिराहे की तरफ आने वाले एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में अवैध अफीम है। जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बिजयपुर थाना पुलिस को अवगत कराया।जिस पर थानाधिकारी पन्ना लाल उपनिरीक्षक ने बरसिंग गुड़ा तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान डीएसटी की सूचना के मुताबिक़ बरसिंग का गुडा गांव की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की एक बड़ी थैली लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते देख कर संदिग्ध व्यक्ति पुनः बरसिंग का गुडा गांव की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर घेरा देकर बड़ी मुश्किल से पकड़ा। पुलिस ने नियमानुसार संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे शुदा प्लास्टिक की बड़ी थैली की तलाशी ली तो उसमें तीन थैलियों में भरी हुई 4.400 किलोग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने नियमानुसार अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी बिजयपुर थाने के बरसिंग का गुडा निवासी सागरमल पुत्र नाथू लाल गुर्जर को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस थाना बिजयपुर पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। 

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा-
डीएसटी- प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह,कांस्टेबल ललित सिंह, मुनेंद्र सिंह, अजय, दुर्गाराम व दिनेश।
पुलिस थाना बिजयपुर-  पन्ना लाल उपनिरीक्षक, कांस्टेबल रणजीत, जोगेंद्र, राहुल व राजेंद्र सिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE