BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2024, 1:55 pm
BIG NEWS : तेज रफ्तार बलेनो कार और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की नाकाबंदी तो पहुंचा विनोद व कानाराम, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बलेनो कार से 45 किलोग्राम 200 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर अजमेर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थाे की धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम मे एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में हमेरलाल उ.नि. थाना बेगू मय जाप्ता द्वारा बलवन्तनगर तिराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की बलेनो कार आती हुई नजर आयी। जिसमें चालक सहित एक व्यक्ति और बैठा नजर आये। पुलिस द्वारा कार को चौक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो बलेनो कार चालक कार को नाकाबन्दी स्थल से थोडी दूरी पर रोककर वापस घूमाने लगा। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा उक्त कार को बामुश्किल रोका जाकर कार की तलाशी ली गई तो उक्त कार की डिग्गी में 02 काले रंग के प्लास्टिक के कटटो में कुल 45 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। जिसे जप्त कर दोनों आरोपियो कार चालक अजमेर जिले के मोहनपूरा थाना गांधीनगर निवासी 26 वर्षीय विनोद रेगर पुत्र बजरंगलाल रेगर व उसके साथी 33 वर्षीय कानाराम पुत्र दयालराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से जप्तशुदा अवैध डोडाचूरा के सम्बध में पूछताछ जारी है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
हमेरलाल उ.नि., हेड कानि. भगवानलाल, कानि. प्रकाश, मनोहर व रतनसिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE