BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 11:06 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक हादसा, जब सगाई की खुशी में बाइक से पार्टी करने मनासा गए  कुशल, अंकित और रोहित तो बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना में एक की मौत के बाद दो दोस्त अचानक हुए गायब, परिजनों ने किया हंगामा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। नीमच रोड पर सावन कुंड गांव के समीप गुरुवार देर रात हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग गायब है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन गांव निवासी कुशल राठौर, अंकित माली और रोहित माली, रोहित की सगाई की खुशी में पार्टी करने मनासा गए थे। इसी दौरान नीमच रोड पर तीनों की बाइक किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी, जिससे कुशल राठौर (22) की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद अंकित और रोहित गायब हो गए।
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मनासा के शासकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां हादसे के बाद दोनों दोस्तों के गायब होने की बात पर उन्होंने हंगामा कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों हादसे के बाद गायब क्यों हुए वे कहां हैं, क्या मौत संदिग्ध है। हंगामें की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया। शुक्रवार को मनासा के शासकीय चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द किया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE