BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 3:45 pm
BIG NEWS : टी-20 वर्ल्ड कप के सट्टे पर उज्जैन पुलिस की रेड, नीमच के नामी सट्टा किंग, पीयूष चौपड़ा का बड़ा रोल, 15 करोड़ कैश सहित 3000 गड्डियां और 7 देशों की करेंसी मिली, नोटों को देख पुलिस की सांसे फूली, गिनती के लिए मंगवानी पड़ी मशीन, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 15 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इनमें पांच-पांच सौ के नोटों की 3000 गड्डियां हैं। इसके अलावा 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। पुलिस रातभर नोट गिनती रही। शुक्रवार सुबह नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस को कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह रेड की गई। पुलिस के छापे की सूचना मिलने के कारण यहां कारोबार चलाने वाला मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा भाग निकला।

19 ड्रीम्स में छापे के दौरान टीम को लैपटॉप, मोबाइल, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास भी नोट गिनने की मशीन मिली है। पुलिस ने विदेशी नोट भी जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर सट्टा लगाया जाता था।

आरोपियों का विवरण-
- जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह उम्र 30 साल नि. 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब
- रोहित पिता सुरजीत सिंह उम्र 26 साल नि. रेलवे कॉलोनी नीमच म.प्र.
- गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह उम्र 36 साल नि. पंजाब माता नगर लुधियाना पंजाब 
- मयूर जैन पिता विजय जैन उम्र 30 साल नि. बगाना नीमच
- सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह उम्र 34 साल नि. शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब 
- आकाश मसीही पिता अजय मसीही उम्र 26 साल नि. मिशन अस्पताल के पास नीमच - चेतन नेगी पिता स्व पूरनचंद नेगी उम्र 37 साल नि. शराबानगर लुधियाना पंजाब
- हरीश पिता राजमल तेली उम्र 36 साल नि. डाक बंगला रोड निम्बाहेडा राजस्थान
- गौरव पिता सूरजमल जैन उम्र 26 साल नि. कंचननगर नीमच म.प्र.
- पीयूष चोपड़ा निवासी मुसददीपुरा थाना खाराकुआ (फरार)

जप्ती का विवरण- 
कुल 41 मोबाईल फोन, 19 लेपटॉप, 05 मैक-मिनी, 01 आईपैड, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 02 पेन्ड्राईव, 03 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जप्त एवं 15 करोड नगदी सहित भारी मात्रा में विदेशी करंसी जप्त

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE