BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 8:29 pm
BIG NEWS : राजस्थान की राशमी थाना पुलिस और लालपुरा तिराहा, जब की नाकाबंदी तो मोटरसाइकिल से पहुंचा सुनील और किशन, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल पर अवैध रूप से परिवहन की जा रही एक किलोग्राम अवैध अफीम व मोटर साईकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व धरपकड़ के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रविन्द्र प्रताप सिंह के सुपरवीजन मे थानाधिकारी श्यामराज सिंह पु.नि. थाना राशमी मय पुलिस जाप्ता कानि. रमेश विश्नोई, चतरदान, सज्जन सिंह व राकेश कुमार द्वारा लॉकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही व थाना क्षेत्र में गश्त हेतु रवाना हो, गश्त करते हुये मान्यास सांखली रोड लालपुरा तिराया पहुँच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबन्दी के दौरान लालपुरा की तरफ से एक मोटर साईकिल आई जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जिनके बिच में मोटर साईकिल पर एक बैग रखा नजर आया। उक्त दोनो व्यक्ति ने पुलिस जाप्ता को बावर्दी देख भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा घेरा देकर मोटर साईकिल व दोनो व्यक्तियों को रोका। पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल की सिट पर दोनो के बिच में रखे बैग में एक पारदर्शी पॉलीथिन की थैली में एक किलोग्राम अवैध अफीम मिली। 

उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपियों रुद थाना राशमी निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र शंकर लाल जाट व 23 वर्षीय किशन लाल पुत्र शान्ति लाल माली को गिरफतार किया गया। राशमी थाने पर  एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE