BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 3:18 pm
BIG NEWS : साढ़े तीन किलो अफीम और दो बाइकें, जैसे ही तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, जब अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ़। जिला विशेष शाखा टीम व थाना कपासन पुलिस जाब्ता द्वारा गत रात्रि में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ अफीम के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कपासन थाना क्षेत्र में मोटर साईकिल पर परिवहन करते 03 किलो 650 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत् जिला विशेष शाखा टीम के प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस उपनिरीक्षक मय टीम को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति कपासन थाना क्षेत्र के भ‌ट्टो का बामणीयां गांव से अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर कपासन की तरफ जाने वाले हैं। उक्त सूचना विश्वसनीय होने पर जिला विशेष शाखा प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुवे आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर उक्त सूचना थाना कपासन पर दी गई, जिस पर थाना कपासन से इंचार्ज थाना लादुलाल उनि, रतन लाल सउनि, कानि. नीरज, वेदप्रकाश, सहदेव, राजेन्द्र के कपासन थाना क्षेत्र के भट्टो का बामणीयां चौराहां पहुंच नाकाबंदी प्रारम्भ की।  नाकाबंदी के दौरान सूचना अनुसार दो मोटरसाईकिलों पर एक-एक व्यक्ति बैठ कर आ रहे थे, जिनको रूकवा कर चैक किया गया तो एक के पास 2 किलो 50 ग्राम व दूसरे के पास एक किलो 600 ग्राम कुल 03 किलो 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम होना पाया गया। 
अवैध अफीम व दोनों मोटर साईकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों कपासन थाने के भट्टो का बामणीया निवासी प्रकाश चन्द्र पुत्र भंवर तेली व भोलेशंकर पुत्र मोहनलाल कुम्हार उम्र को गिरफ्तार कर कपासन थाना पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का विशेष योगदान रहा-
डीएसबी टीम प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस उपनिरीक्षक, हैड कानि मुश्ताक खान, कानि रोशन जाट, रमेश व राजेश।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE