BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 5:18 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़ पुलिस और अफीम तस्करी का मामला, जब फरार हुआ नीमच जिले का रंगलाल तो उड़ी खाकी नींद, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी तो चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौडगढ थाना के 9 किलोग्राम अफिम तस्करी के मामले मे 12 साल से फरार चल रहा वांछित आरोपी को जिला पुलिस की विशेष टीम में एमपी के कुकड़ेष्वर से गिरफतार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 2012 मे थानाधिकारी थाना कोतवाली चित्तौडगढ ने रोडवेज बस स्टेण्ड चित्तौडगढ पर 9 किलोग्राम अवैध अफिम जप्त कर मौके से नीमच जिले के पावटी थाना मनासा निवासी एक आरोपी बबलु पुत्र बंशीलाल राठौड तेली को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान के बाद आरोपी बबलु को न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया था। इसी प्रकरण मे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के देशल थाना कुकड़ेष्वर निवासी आरोपी रंगलाल पुत्र नाथु गुर्जर वांछित चल रहा है। जिसकी तलाश कर गिरफतार करने के लिए एएसपी परबत सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. , थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पु.नि.  द्वारा एक विशेष टीम सूरज कुमार स.उ.नि., लेखराज स.उ.नि. कानिटेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, सुरेन्द्र पाल, रतन मुकेश की टीम का गठन किया गया।
टीम को सूचना मिली की वांछित आरोपी रंगलाल गुर्जर कुकड़ेश्वर मे आया हुआ है। जिस पर स.उ.नि. सूरज कुमार मय टीम के सूचना अनुसार कुकड़ेश्वर पहुच आरोपी 55 वर्षीय रंगलाल पुत्र नाथु गुर्जर को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया ।  इस कार्यवाही मे पुलिस थाना कुकडे़श्वर जिला नीमच के कानिस्टेबल भुरसिंह का योगदान रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE