BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 11:28 am
BIG NEWS : जावद तहसील का ग्राम सुवाखेड़ा और काली अंधेरी रात, जब नंगे बदन पहुंचे नकाबपोश बदमाश, फिर जैसे ही दिया इन बड़ी वारदातों को अंजाम तो फैली सनसनी, ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से कर दी ये मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद तहसील के ग्राम सुवाखेड़ा में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने गांव के कई घरों में दस्तक दी और हथियारों के दम पर डरा धमकाकर नकदी व ज्वैलरी पर हाथ साफ कर लिया। इस चोरी की वारदात की सूचना खाकी तक पहुंची है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को ग्राम सुवाखेड़ा तहसील जावद में नक़ाबपोश लोवर गैंग गाँव के केशुराम पाटीदार एवं जगदीश पाटीदार के मकान में चोरी की नियत से घुसी। हाथों में लट्ठ लिये और बदन पर बिना कपड़े के लोवर पहनें चोरी करने के लिए रात तक़रीबन 3 बजे आए और केशुराम पाटीदार के घर में घुस गए। घर के कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी का ताला तोड़ा। यहां पर से जब कुछ हांलिस नहीं हुआ तो बदमाश पास ही बने बड़े भाई जगदीशचंद्र के मकान में घुसे। आवाज सुन केशुराम की धर्मपत्नी की नींद खुल गई। जब उसने शोर मचाया तो चोर वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद चोरों ने उसी मोहल्ले के हरिशंकर पाटीदार के मकान में छत के रास्ते दस्तक दी और लट्ट के दम पर डरा धमकार अलमारी में रखे हुए नकद रुपये एवं सोने चांदी के ज़ेवर तथा उनकी बहू से लट्ट से डरा धमकाकर कान नाक के गहना और मंगलसूत्र खुलवा लिया। लगभग 3 लाख का नुक़सान हुआ जैसे ही चोरी की घटना की ख़बर मोहल्ले में लगी जब तक लोग पहुंचे। तब तक नक़ाबपोश चोर भाग चुके थे। इस घटना से गाँव ग्रामीण भयभीत हैं। 

7 से 8 की संख्या में थे बदमाश-
बताया जा रहा है कि इनकी संख्या 7 से 8 थी। चोरांे ने पहले दांगी मोहल्ले एवं बाद में राजपूत मोहल्ले में भी कुछ लोगों के घरों के ताले तोड़कर कपड़ों की पेटियां उठाई। रास्ते में उनको खोलकर देखा तो कुछ प्राप्त नहीं हुआ है तो चोर पाटीदार मोहल्ले में आये। बताया जा रहा है कि चोर गाँव से तक़रीबन आधा किलोमीटर दूर बाबूलाल पाटीदार के खेत के यहां मोटरसाइकिल खड़ी करके आए थे। बीती रात बारिश होने की वजह से मोटरसाइकिल के पहियों के निशान एवं चोर के नंगे पैर के निशान साफ़ दिखाई पड़ रहे हैं। 

ग्रामीणों ने पुलिस को रात में तुरंत सूचना दी- 
पुलिस लगभग घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद वहाँ पहुँची। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि मात्र 5-7 मिनट की दूरी पर पुलिस थाना होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन मौक़े पर तुरंत नहीं पहुँच पाया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE