BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 4:59 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बड़ी सादड़ी थाना पुलिस और एक क्विंटल डोडाचूरा की तस्करी, जब फरार हुए तीन ईनामी बदमाश तो उड़ी खाकी की नींद, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, हत्थे चढ़े तस्कर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी के एनडीपीएस एक्ट के 100 किलोग्राम डोडाचुरा के मामले मे 3 साल से फरार पांच-पांच हजार रूपये के ईनामी तीन वांछित आरोपियों को पुलिस की विशेष टीम ने छोटीसादडी से गिरफतार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया गया कि वर्ष 2021 मे थानाधिकारी थाना बडीसादडी ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान  सरथला गांव चौराहे से एक मारूती स्वीप्ट डीजायर कार में भरा हुआ 100 किलोग्राम डोडाचुरा को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा किया जा रहा था। जिसमे थानाधिकारी मंगलवाड ने अनुसंधान के दौरान पूर्व में दो आरोपियों डूंगला थाने के बाघपुरा अरनेड़ निवासी राजु सिंह पुत्र नारायण सिंह रावत व पालोद थाना डूंगला निवासी हिम्मत लाल गर्जर पुत्र भैरूलाल गुर्जर को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया था। 

इसी मामले मे प्रतापगढ़ जिले के सेमरडा थाना छोटीसादडी निवासी दुर्गेश पुत्र सुजानमल पाटीदार, मदन पुत्र सुजानमल पाटीदार व रामदेवजी स्वरूपगंज थाना छोटीसादडी निवासी पुष्कर पुत्र अमृत लाल सुथार फरार होकर वांछित चल रहे थे। जिन पर प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच-पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया जाकर तलाश कर गिरफतार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. , थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पु.नि. व थानाधिकारी मंगलवाड रामसिंह उ.नि.  द्वारा एक विशेष टीम सूरज कुमार स.उ.नि., लेखराज स.उ.नि., हैड कानि. राकेश, कानिटेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, सुरेन्द्र पाल, रतन, मुकेश व करनल की टीम का गठन किया गया। 

टीम को सूचना मिली की मामले में वांछित आरोपी दुर्गेष, मदन, पुष्कर तीनो दिन मे घर से बाहर रहते है, केवल दिन मे दोपहर मे अपने अपने घर खाना खाने आते है। जिस पर  स.उ.नि. सूरज कुमार  मय टीम द्वारा सूचना के अनुसार दिन के समय दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बिच आरोपियों की सकुनत पर पहुच तीनो आरोपियों को डिटेन कर थानाधिकारी मंगलवाड को सपुर्द किये गये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE