BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 11:21 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले में जुआरियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, जब खाकी ने पुख्ता सूचना पर दी यहां दबिश तो हत्थे चढ़े 6 जुआरी, हजारों रूपये जब्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में जुआं व सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिये गये निर्देशों के तारतम्य में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में उनि पूर्णिमा सिंह चौकी प्रभारी कचनारा थाना दलौदा व उनकी टीम द्वारा 06 जुआरियों को जुआं खेलते पकडकर उनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व चार ताश की गड्डियां व 55640 रुपये जप्त किये गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.06.24 को चौकी कचनारा पर पदस्थ प्रआर 305 गोपाल सिंह झाला को सूचना प्राप्त हुई की नगरी मे पुराने हाईस्कुल के पास मेला ग्राउण्ड मे 5-6 लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए नगरी पुराने हाईस्कुल के पास मेला ग्राउण्ड मे पहुचे जहा 5-6 लोग बैठे हुए ताश पत्ती जुआ खेलते दिखे । उनके पास जाने पर वह लोग पुलिस को देखकर भागने लगे जिनको हिकमतअमली से पकडा ओऱ नाम पता पुछते उन्होने अपना नाम 1.इब्राहिम पिता छोटेलाल  जाति पठान उम्र 54 साल निवासी  पानपुरिया  मोहल्ला सीतामऊ 2.नन्दकिशोर पिता कारुराम पाटीदार जाती पाटीदार निवासी रोला थाना रिंगनोद जिला रतलाम 3. शकिल पिता आबिद खान उम्र 38 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ 4. सलीम पिता अब्दुल हमीद जाति शेख उम्र 46 साल निवासी कालुखेडा चौराहा ढोढर जिला रतलाम 5. राकेश पिता फकिरचंद जैन उम्र 42 साल निवासी गौशाला रिंगनोद जिला रतलाम 6.सब्दर पिता अजीज लखारा उम्र 42 साल निवासी वेदनाथ गली वार्ड क्रमांक 10 सीतामऊ का होना बताया। आरोपियों के कब्जे से मिले ताश पत्ती व नगदी रुपये कुल 55640 रुपये जप्त कर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 310/24 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  
  
गिरफ्तार आरोपी-     
- इब्राहिम पिता छोटेलाल जाति पठान उम्र 54 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ, मंदसौर।
- नन्दकिशोर पिता कारुराम पाटीदार जाति पाटीदार निवासी रोला थाना रिंगनोद जिला रतलाम
-  शकिल पिता आबिद खान उम्र 38 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मंदसौर 
- सलीम पिता अब्दुल हमीद जाति शेख उम्र 46 साल निवासी कालुखेडा चौराहा ढोढर, जिला रतलाम
- राकेश पिता फकीरचंद जैन उम्र 42 साल निवासी गौशाला के पास रिंगनोद जिला रतलाम
- सब्दर पिता अजीज लखारा उम्र 42 साल निवासी वेदनाथ गली वार्ड क्रमांक 10 सीतामऊ जिला मंदसौर

जप्त शुदा मश्रुका-    
- नगदी रुपये कुल 55640/- रुपये
- 52 ताश पत्ते व 04 सील बंद ताश पत्ते की गड्डीया ।

सराहनीय कार्य-  
थाना प्रभारी दलौदा बलदेव कुमार सिहं चौधरी, चौकी प्रभारी उनि पूर्णिमा सिंह, सउनि नरेंद्र मकवाना, प्रआऱ 425 प्रफुल्ल सिसोदिया, प्रआर 305 गोपाल सिंह झाला, सैनिक यशपाल सिंह, सैनिक धारा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE