BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 1:57 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब खाकी ने की नीमच-निम्बाहेड़ा हाईवे पर नाकाबंदी तो पहुंचा पंजाब पासिंग ट्रक, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, आरोपी क्विंटलों से ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन संतोष कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद वैशाली सिंह तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी नयागांव प्रभारी सउनि रामपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी नयागांव द्वारा ट्रक में भारी मात्रा में परिवहन किया जा रहा 04 करोड़ 50 लाख रूपयें किमती 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 02 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी नयागांव को दिनांक 16.06.2024 को नीमच निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन सीसीआई - चौराहा नयागाँव पर ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 16.06.2024 की शाम पुलिस टीम द्वारा नीमच निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन सीसीआई - चौराहा नयागाँव पर नाकाबंदी कर नीमच से पंजाब तरफ जाने वाले ट्रक क्र. पीबी-10-डीजेड-4860 को हमराह फोर्स की मदद से रोका जाकर ट्रक को चौक करते काले व सफेद रंग के 211 कट्टों (39 कटें सीपीएस पद्धति वाला डोडाचुरा) में कुल 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए 1. सिमरन जीतसिंह उफ अर्शदीपसिंह पिता बलजिन्दरसिंह उम्र 23 वर्ष जाति जाट सिख निवासी ग्राम ठठीखारा तहसील जिला तरणतारण (पंजाब), 2. गुरूसेवक सिंह पिता प्रतापसिंह उम्र 29 वर्ष जाति जाट सिख निवासी ग्राम ठठिया माहंता तहसील जिला तरणतारण (पंजाब) के कब्जे से जप्त कर मौके से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन चालक व उसके साथी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियो से डोडाचुरा के स्त्रोतों एवं अन्य आरोपीगणों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। जप्त मश्रुका 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा एवं टाटा ट्रक किमती लगभग 04 करोड़ 50 लाख रूपयें सराहनीय कार्य उक्त कार्य में चौकी प्रभारी नयागांव सउनि रामपाल सिंह एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE