BREAKING NEWS
KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 7:49 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की राजीव कॉलोनी और तिवारी मेंशन की महिला, जब दो आरोपियों ने एक साथ मिलकर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर अधिकारियों ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज तो मिला ये सुराग, अब सलाखों के पीछे रहेंगे बदमाश पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर चित्तौड़गढ़ की राजीव कॉलोनी स्थित तिवारी मेन्शन में एक महिला के मकान से दो युवकों द्वारा सोने के आभूषण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने उदयपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया 12 जून की सुबह शहर की राजीव कॉलोनी स्थित तिवारी मेन्शन में निवासरत मालती दशोरा पुत्री स्व.बंशीलाल दशोरा के तीसरी मंजिल के मकान से दो युवक घर मे काम करने के बहाने घुस कर उसके कमरे में रखी गहनो की डिब्बी जिसमें सोने की अंगुठी, सोने की चुडी व अन्य गहने रखे हुये थे, जिसको चोरी करके ले गये। जिस पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर घटना का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी संजीव स्वामी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 

टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज देखे गये। विशेष टीम द्वारा तकनिकी रूप से विश्लेषण कर संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित किया गया। घटना में संदिग्ध आरोपी उदयपुर के कच्ची बस्ती बेडवास थाना प्रताप नगर निवासी 25 वर्षीय हरमेन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह पंजाबी सिगलिगर व 20 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र संतोष सिंह पंजाबी सिगलिगर को डिटेन कर पुछताछ की गई। आरोपियों हरमेन्द्र सिंह व कुलदीप सिंह ने पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। दोनो आरोपियों हरमेन्द्र सिंह व कुलदीप सिंह को गिरफतार कर उनकी निशादेही से प्रकरण में चोरी हुआ माल बरामद किया गया। गिरफतार आरोपी वर्तमान में पुलिस रिमाण्ड पर होकर उनसे अन्य चोरियों के सम्बन्ध में पुछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है। 

कार्यवाही करने वाली टीम-
एएसआई देवीलाल, हैडकानि. नवरंग, कानि. सुनील कुमार व प्रहलाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE