BREAKING NEWS
KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 4:41 pm
BIG NEWS : तेज रफ्तार ब्रेजा कार और 91 किलो अवैध मादक पदार्थ, जब खाकी को लगी बड़ी तस्करी की भनक तो की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, स्विफ्ट कार से भी हो रहीथी पायलेटिंग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व बेंगू थाना पुलिस ने बेंगू थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 91.200 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित ब्रेजा कार को जब्त कर एक आरोपी सहित स्विफ्ट कार से पायलेटिंग करते दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । 

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बेंगू थाना क्षेत्र में ठुकराई से श्रीनगर, भंवरकिया तरफ जाने वाली ब्रेजा कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है जिसकी पायलेटिंग एक स्विफ्ट कार कर रही है। जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बेंगू थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थाने से हमेर लाल उपनिरीक्षक ने जाप्ते सहित श्रीनगर गांव में भंवरकिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंच नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान डीएसटी की सूचना के मुताबिक़ श्रीनगर तिराहे काटून्दा मोड़ से रावतभाटा जाने वाले रोड की तरफ से आती हुई एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार दिखाई दी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को कार से उतार कर उनके नाम पते पूछे तो दोनों घबरा गये तथा बार-बार पीछे की तरफ देखने लगे तभी श्रीनगर तिराहे से एक ब्रेजा कार तेज़ गति से आती हुई दिखाई दी जिसमें भी दो व्यक्ति सवार थे। कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले जाने का प्रयास किया किंतु कार एक मकान के आगे बनी चबूतरी से टक्करा कर रुक गई , जिसका चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की किंतु चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने चालक के साथी को बड़ी मुश्किल से पकडा। पुलिस ने नियमानुसार दोनों गाड़ियों की तलाशी ली तो स्विफ्ट कार में कोई अवैधानिक वस्तु नहीं मिली तथा ब्रेजा की तलाशी ली तो पीछे की सीट व डिग्गी में 4 कट्टों में भरा हुआ 91.200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडाचूरा व दोनों कारों को जब्त कर ब्रेजा कार के चालक के साथी  अजमेर जिले के मदनगंज थाने के राजारेडी निवासी चेतन लाल पुत्र जीवन लाल जाट उम्र 32 को गिरफ्तार किया तथा भागने वाले आरोपी चालक डूंगरमल उर्फ भरत रेबारी को नामजद कर लिया है। साथ ही स्विफ्ट कार से पायलेटिंग करने वाले चालक अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी जयकुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार  लखारा उम्र 33 साल व उसके साथी अजमेर जिले के अराई निवासी सत्यनारायण पुत्र रामरतन जाट उम्र 22 को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बेंगू पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा-
डीएसटी- प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, कांस्टेबल चन्द्र करण सिंह, अजय, दुर्गा राम व दिनेश। 
पुलिस थाना बेंगू-  हमेर लाल उपनिरीक्षक, हरिकृष्ण ,रतन सिंह, धर्मेंद्र, राधेश्याम, दीपक व अरुण।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE