BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 7:31 pm
BIG NEWS : नीमच के कराटे के खिलाड़ियों ने उदयपुर में गाड़े झंडे, नेशनल लेवल की चैंपियनशिप में काता और कुमिते में झटके कई पदक, सीआरपीएफ के फैमिली वेलफेयर सेंटर हाल में हुआ सम्मान, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करने और खेलों को प्रोत्साहित करने में नीमच की सीआरपीएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब कराटे के क्षेत्र में नीमच के सीआरपीएफ जिम्नेजियम हाल में प्रशिक्षित बच्चों ने उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। हाल ही में उदयपुर में संपन्न हुई नेशनल लेवल की चैंपियनशिप में यहां के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते में 42 मेडल प्राप्त कर नीमच का नाम देश स्तर पर रोशन किया है। 

तेनशीनकान कराटे एसोसिएशन चैंपियनशिप में मीरा थापा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित नीमच  के 5 वर्ष से अधिक आयु के 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 12 गोल्ड, 11 सिल्वर और 19 ब्रोंज मेडल हासिल हुए। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में नीमच से मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को सीआरपीएफ के फैमिली वेलफेयर सेंटर हाल में क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष रेबेका एम सिमटे ने मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मोना सिंह, देवजानी बोरो, डॉ नीलम चंचल, सरिता नेगी, सरिता कुमारी और मीरा थापा उपस्थित रही। खास तौर पर उल्लेखनीय है कि मीरा थापा अभी तक दस हजार से अधिक खिलाड़ियों को कराटे का प्रशिक्षण दे चुकी है। उन्होंने सेल्फ डिफेंस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के अलावा खिलाड़ियों को कई अन्य विधाओं में पारंगत किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE