BREAKING NEWS
KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 7:41 pm
BIG NEWS : कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफनाया शव और कब्र पर गद्दा डाल की शराब पार्टी, फिर तीन दिन बाद जैसे ही सिर मुंडवाकर लौटा ननिहाल से तो फैल गई सनसनी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में भानपुरा में एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर मां का मर्डर किया। शव को घर में ही दफन कर दिया। क्रब पर गद्दा डाला, उसी पर बैठकर तीन दिन तक दोस्त के साथ शराब पार्टी करता रहा। दुर्गंध फैली तो घर बंद कर ननिहाल चला गया। तीन दिन बाद सिर मुंडवाकर वापस लौटा। सास के नजर नहीं आने पर दामाद को अनहोनी का शक हुआ। सूचना पर पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार कचहरी चौक निवासी कमलेश पिता कन्हैयालाल धोबी (35) ने अपने दोस्त संतोष पिता बसंतीलाल धोबी (50) के साथ 12 जून को भानपुरा के बड़ा महादेव रोड पर दिनभर शराब पार्टी की थी। रात 10 बजे वह दोस्त के साथ नशे में धुत होकर घर पहुंचा। आरोपी ने मां से कहा- जल्दी से खाना परोस दे।

नशे में देखकर मां ने मारा था बेटे को थप्पड़- 
नशे में धुत बेटे को देखकर मां गंगाबाई नाराज हो गई। उसने गुस्से में बेटे को थप्पड़ मार दिया। मां का थप्पड़ पड़ा तो बेटा आगबबूला हो गया। उसने दोस्त के साथ मिलकर मां को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में गंगाबाई का सिर पत्थर से टकरा गया। वह जमीन पर गिर गई और खून से लथपथ काफी देर तक तड़पती रही। इसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी का इतने पर भी दिल नहीं पसीजा, उसने दोस्त की मदद से घर में सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में मां की लाश को उठाकर दफन किया और ऊपर से रेत डाल दी, फिर गद्दा बिछा दिया। गंगाबाई की लाश को ठिकाने लगाने के बाद दोस्त अपने घर चला गया, जबकि बेरहम बेटा कब्र के ऊपर ही सो गया। तीन दिनों तक दोनों कब्र के ऊपर बैठकर शराब पार्टी करते रहे। बदबू आने लगी तो आरोपी बेटा राजस्थान के पगारिया गांव स्थित अपने ननिहाल भाग गया।

मुंडन करवाकर लौटा साला तो जीजा को हुआ शक-
17 जून को आरोपी कमलेश मुंडन करवाकर भानपुरा लौट आया। आरोपी के मुंडन करवाने से गांव में ही रहने वाले दामाद भगवान लाल शर्मा को शंका हुई। उन्होंने मुंडन का कारण और सास गंगाबाई की खैरखबर पूछी। आरोपी उसकी बात सुनकर घबरा गया और बिना कुछ कहे घर की ओर भाग गया। साले की इस हरकत से भगवान भी सीधे घर पहुंचा। यहां सेप्टिक टैंक के पास खोदे गए गड्ढे से दुर्गंध आ रही थी। उसने रेत हटाई तो एक लाश नजर आई। लाश सास गंगाबाई की थी। भगवान ने पुलिस को सूचना दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE