BREAKING NEWS
KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 11:10 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हामाखेड़ी और 38 साल का शंकर, जब उठाया ये खौफनाक कदम तो उड़े परिजनों के होश, फिर जैसे ही आनन-फानन में लगाई नीमच के लिए दौड़, बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम हामाखेडी में मंगलवार को एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे परिजन गंभीर हालत में मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार कर जिला चिकित्सालय नीमच रैफर किया गया। नीमच जाते समय उक्त व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई। 
मनासा शासकीय अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम हामाखेड़ी निवासी शंकर लाल पिता कन्हैया लाल धनगर उम्र 38 वर्ष ने अपने ही घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। मनासा में डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति का उपचार के बाद गंभीर अवस्था में नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिसकी नीमच जाते समय मौत हो गई। कुकडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जिला चिकित्सालय में मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। कुकड़ेश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE